Ro no D15139/23

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

 

कोरबा, 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में “बने खाबो-बने रिहबो 2.0” के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में माह के प्रारंभ से ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए जा रहे हैं। जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 06 अगस्त 2026 को कटघोरा स्थित अमृततुल्य दूध डेयरी से पनीर, 07 अगस्त को दीपका स्थित अन्नपूर्णा एवं शिवम डेयरी से दूध तथा टी.पी. नगर स्थित माँ कालिका डेयरी से पनीर एवं खोवा के नमूने लिए गए।
इसी प्रकार 11 अगस्त को गौमाता चौक, इमलीडुग्गू, कोरबा स्थित टाटा मिक्सचर फैक्ट्री से मिक्सचर तथा बुधवारी स्थित बुधवानी प्रॉडक्ट्स से मावा बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया। 13 अगस्त को सांझा चूल्हा ढाबा से पका हुआ चावल एवं आटा का नमूना भी जांच के लिए संकलित किया गया।
इसी अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को गौमाता चौक, सीतामढ़ी स्थित मॉं सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया गया। यहां से नारियल लड्डू एवं मसूर पाक के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में संदेह होने पर लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थों को नियमानुसार सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में निरंतर निरीक्षण, नमूना संकलन एवं जन-जागरूकता गतिविधियां जारी रखी जाएंगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा आम नागरिकों से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग संबंधी जानकारी देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की है।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग