Ro no D15139/23

रायपुर रीजन में 92 किसानों व स्व-सहायता समूहों को 71.49 करोड़ रुपए की कृषि ऋण सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा स्वीकृत

रायपुर,18अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) को कृषि व आजीविका गतिविधियों के लिए करोड़ों रुपए के ऋण और स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को खेती के खर्च और फसल की जरूरतों के लिए समय पर ऋण दिया जाता है । प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।

 

किसानों को सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन धमतरी में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बैंक के रायपुर रीजन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 92 किसान हितग्राहियों और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) के लिए कुल 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए। इस वृहद आउटरीच कार्यक्रम में धमतरी एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 100 किसान प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और बैंक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

*साहूकारी व्यवस्था से मुक्ति और आर्थिक सशक्तिकरण*

 

स्वीकृत ऋण राशि से किसानों को कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन तथा अन्य संबद्ध गतिविधियों के विस्तार में सीधा वित्तीय सहयोग मिलेगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संस्थागत साहूकारों पर किसानों की निर्भरता को समाप्त करना और उन्हें औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

 

*समय पर मिला ऋण ही कृषि अर्थव्यवस्था का आधार- महाप्रबंधक रोहित कुमार*

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के महाप्रबंधक ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बैंक का उद्देश्य केवल ऋण देना नहीं, बल्कि किसानों को सही वित्तीय उत्पाद, आधुनिक तकनीक और सही मार्गदर्शन देकर उनका सर्वांगीण विकास करना है। पारदर्शी संवाद ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है।

 

*बैंक और किसानों के बीच सीधा संवाद*

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच सीधा संवाद सत्र आयोजित किया गया। किसानों ने बैंकिंग सेवाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए, वहीं बैंक अधिकारियों ने ऋण पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया को और अधिक सरल व किसान-हितैषी बनाने का आश्वासन दिया। यह आउटरीच कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका को नई गति देने की दिशा में एक बेहद सार्थक कदम साबित हुआ है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी