Ro no D15139/23

जागरूकता ही सायबर ठगी से बचाव का कारगर उपाय – प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

*कैबिनेट मंत्री द्वय श्याम बिहारी जायसवाल एवं टंकराम वर्मा सायबर जागृति अभियान मे हुए शामिल*

*सेल्फी से जागरूकता अभियान मे सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश*

रायपुर,18 अगस्त 2026/

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को जिला प्रवास पर बलौदाबाजार पहुंचे। इस दौरान साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान अंतर्गत ‘जागरूकता की एक सेल्फी” कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने अभियान के आधिकारिक क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी सेल्फी लेकर जागरूकता अभियान मे सक्रिय भागीदारी का सन्देश दिये।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जितना आसान है उसके उतने ही खतरे भी हैं। वर्तमान मे सायबर फ़्रॉड तेजी से बढ़ रहा है जिसमें लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। साइबर फ़्रॉड से बचने के लिये जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु “जागरूकता की एक सेल्फी” पहल शुरू की गई है। इस जागरूकता अभियान से सभी सक्रियता से जुड़ें और लोगों को जागरूक करें।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन मे छतीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए जागरूकता लाने हेतु बहुत ही सराहनीय पहल की गई है ।इस अभियान से सभी जुड़ें और प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त बनाने मे सहयोग करें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

        *बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम 0 नवापारा की सुनैना के बच्चों को समय पर मिला उपचार, ग्रामीण…

    Read more

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी