Ro no D15139/23

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत घुमका में किया जा रहा सर्वे

राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासख्ंाड के घुमका में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर घर सर्वे पश्चात टीबी एप एवं पोर्टल में एन्ट्री के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिसम्बर 2026 तक टीबी मुक्त पंचायत, टीबी मुक्त विकासखण्ड एवं टीबी मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य रखा गया है। टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार तथा उपचार पूर्ण होने तक सतत निगरानी तथा नए मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीबी उन्मूलन के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा टीबी उन्मूलन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार, नोडल अधिकारी अधिकारी कुष्ठ एवं टीबी कार्यक्रम डॉ. अल्पना लुनिया, जिला एनसीडी सलाहकार डॉ. विकास राठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका डॉ. उषा विन्ध्यराज, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, डीपीसी श्री भूषण साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी