Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ जिले में कुल 95443 बच्चों को आईएएफ एवं 90141 बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलायी जाएगी

राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपुरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्वि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यू दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों की रोग रतौधी से बचाव और कुपोषण में कमी होती है। विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के जरिए बाल जीवितता में 20 फीसदी बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के समग्र बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए पालकों से बच्चों को टीकाकरण सत्र में अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह अंतर्गत एक माह के दौरान सभी 6 मंगलवार एवं 6 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र में जिले में कुल 95443 बच्चों को आईएएफ एवं 90141 बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ. असीम रियाज खान, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विकास राठौर, आरएमएनसीएच ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, जिला सलाहकार निहारिका टोपनो, जिला अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम, शहरी पर्यवेक्षक श्री कौशल किशोर शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी