Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 36 आवेदन प्राप्त

जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही और अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर

 

धमतरी, 18 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर पात्र प्रकरणों का समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों की अपेक्षाओं और समस्याओं से सीधे जुड़े प्रकरण हैं। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आवेदक को नियमानुसार राहत दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने कहा।

 

जनदर्शन में ग्राम मटियाबहार के ग्रामीणों ने नया नक्शा तैयार कराने एवं खसरा सुधार की मांग रखी। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धमतरी की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पूर्व में किए गए वृक्षारोपण एवं संरक्षण कार्यों के साथ भविष्य में भी रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

सिवनीकला, कुरूद निवासी श्री यमन साहू ने बीमारी के उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम बोरसी, मगरलोड की श्रीमती सोमबाई ने कृषि भूमि के दस्तावेजों में नाम परिवर्तन की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धमतरी निवासी श्री विजय कुंभकार ने कुम्हार समाज के लिए भूमि आरक्षित करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने आसपास उपलब्ध शासकीय भूमि की स्थिति का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

 

इसी तरह भखारा-भठेली निवासी श्रीमती कुमारी बाई साहू ने भूमि पुत्रों के नाम किए जाने संबंधी आवेदन दिया। देवपुर के ग्रामीणों ने नवीन सड़क निर्माण तथा माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था की मांग रखी। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के संबंध में संबंधित एजेंसी तथा शिक्षक की व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम करैहा निवासी श्री घनश्याम साहू ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम परसट्ठी के श्री राजकरण साहू एवं श्री सनत साहू ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा-बंटवारा दिलाने की मांग रखी।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभागों को भेजते हुए आवेदनों की पात्रता, नियमानुसार प्रक्रिया एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में तत्काल निराकरण संभव है, उनमें अनावश्यक प्रक्रिया-विलंब न किया जाए तथा जिन मामलों में उच्च स्तर की स्वीकृति अथवा अन्य विभागों से समन्वय आवश्यक है, उनमें समयबद्ध रूप से कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

 

उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें उचित मंच प्रदान कर प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारी आमजनों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण रखते हुए प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निराकरण करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी भावना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी