Ro no D15139/23

सती घाट शिव धाम का पहुंच मार्ग ठीक कराया गया

जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सती घाट कोतबा स्थित शिव धाम तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कर दी गई है। विभाग के अनुसार मार्ग पर कीचड़ की स्थिति अस्थायी थी और अब आवागमन सामान्य है।
अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप-संभाग पत्थलगांव ने बताया कि सतीघाट में स्टाप डेम के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण के दौरान नहर पक्कीकरण हेतु हुई खुदाई और लगातार बारिश के कारण सी.सी. रोड के किनारे की मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी।
अधिकारी ने आगे बताया कि बाद में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए रोड किनारे की खुदाई की गई। बरसात में मुरुम बहकर सड़क पर आ जाने से कीचड़ बन गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर तुरंत मरम्मत कार्य कराया गया है।
विभाग ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम

    8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?