Ro no D15139/23

जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया

जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिले में  MY Bharat   एवं जिला प्रशासन के समन्वय से स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन’  MY Bharat   जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से 1 से 15 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
अभियान के अंतर्गत बी.एल. हायर सेकेंडरी स्कूल, बंदरचुआ (कांसाबेल), रामकृष्ण आश्रम स्कूल, बगीचा में चित्रकला प्रतियोगिता, टपकरा हॉस्टल एवं टपकरा कॉलेज, परसाबहार, सैजेश, दुलदुला हाई स्कूल, मधुबन ग्राम पंचायत, पथलगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रमों में   MY Bharat   के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से युवाओं को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
MY Bharat  जशपुर द्वारा बताया गया कि ऐसे जन-जागरूकता एवं युवा सहभागिता आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी