Ro no D15139/23

कुश्ती के अखाड़े में दमखम, टेबल टेनिस में दिखा जोश; पहले दिन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप

पहले दिन कुश्ती एवं टेबल टेनिस वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खेले गए कुल 80 मैच

 

धमतरी, 20 अगस्त 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में कुश्ती और टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मैदान और अखाड़े में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन कुश्ती में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न वर्गों में 10-10 मैच खेले गए। वही टेबल टेनिस में ,,, मैच खेले गए। कुश्ती में विभिन्न वजन वर्गों में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए, वहीं टेबल टेनिस में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।

खबर लिखे जाने तक टेबल टेनिस के बालक वर्ग में रायपुर और बिलासपुर के बीच हुए मुकाबले में बिलासपुर ने जीत दर्ज की। दुर्ग और सरगुजा के मुकाबले में दुर्ग विजयी रहा। बस्तर और दुर्ग के मैच में भी दुर्ग ने बाजी मारी, जबकि सरगुजा और बिलासपुर के बीच मुकाबले में बिलासपुर विजयी रहा। बालिका वर्ग में दुर्ग और बिलासपुर के मुकाबले में दुर्ग, रायपुर और बस्तर के मैच में बस्तर, सरगुजा और रायपुर के मुकाबले में रायपुर तथा बिलासपुर और सरगुजा के बीच मैच में बिलासपुर ने जीत हासिल की।

कुश्ती में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

बालक वर्ग के 35 किलोग्राम में दुर्ग के लोकनाथ प्रथम और रायपुर के भूपेंद्र कुमार द्वितीय रहे। 38 किलोग्राम में दुर्ग के आदित्य ने पहला और रायपुर के हेमंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम में रायपुर के सुशांत कुमार प्रथम और बस्तर के योगेश्वर द्वितीय रहे। 44 किलोग्राम में रायपुर के हरी ने पहला तथा सरगुजा के आलोक ने दूसरा स्थान हासिल किया।

48 किलोग्राम में रायपुर के समर प्रथम और बस्तर के भवन द्वितीय रहे। 52 किलोग्राम में बस्तर के सुदेश्वर ने बाजी मारी, जबकि दुर्ग के अनिल दूसरे स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम में बिलासपुर के अयान प्रथम और बस्तर के मयंक द्वितीय रहे। 62 किलोग्राम में दुर्ग के शेखर कुमार प्रथम तथा रायपुर के मुकेश कुमार द्वितीय रहे। 68 किलोग्राम में बिलासपुर के सत्यम प्रथम रहे। 75 किलोग्राम में बस्तर के पास प्रथम और रायपुर के गौरव द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में भी जोरदार मुकाबले

बालिका कुश्ती के 30 किलोग्राम वर्ग में बस्तर की प्रमिला प्रथम और रायपुर की चांदनी द्वितीय रहीं। 33 किलोग्राम में बस्तर की युफुल ने पहला तथा बिलासपुर की वीरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 36 किलोग्राम में दुर्ग की यशवी प्रथम और बस्तर की प्रियंका द्वितीय रहीं। 39 किलोग्राम में बिलासपुर की शुभांजलि प्रथम और लावण्या द्वितीय रहीं।

42 किलोग्राम वर्ग में दुर्ग की हुलसी और बस्तर की युक्तिका ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 46 किलोग्राम में बस्तर की गरिमा प्रथम और रायपुर की किरण द्वितीय रहीं। 50 किलोग्राम में बस्तर की रंभा प्रथम तथा बिलासपुर की मान्यता द्वितीय रहीं। 54 किलोग्राम में बिलासपुर की बरखा प्रथम और रायपुर की गीतेश्वरी द्वितीय रहीं। 58 किलोग्राम में बस्तर की सारिका ने पहला और रायपुर की कुमकुम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 62 किलोग्राम वर्ग में बस्तर की गोपिका प्रथम और रायपुर की सुनैना द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन ने आयोजन में रोमांच भर दिया। आने वाले मुकाबलों में भी विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ