Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत रूद्री में योग एवं ध्यान कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जिला धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को योग एवं ध्यान के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन रूद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित खेल मैदान, रूद्री में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
योग एवं ध्यान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी सुविधानुसार योगाभ्यास के लिए आवश्यक चटाई साथ ला सकते हैं।संदेश: “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं — योग से निरोग जीवन की ओर बढ़ें।”

  • Related Posts

    8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच

      रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/बैलाडीला की पहाड़ियों के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक स्वास्थ्य विभाग का अमला 8 किलोमीटर का दुर्गम और पथरीला सफर पैदल तय कर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में सिंचाई और विकास को बढ़ावा जशपुर जिले में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

      रायपुर, 6 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के विकास और किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी