Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के इंडिकेटरवार प्रगति की समीक्षा जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश

 कोरबा, 21 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिले में विभिन्न इंडिकेटरों की प्रगति एवं जिले की रैंकिंग में सुधार के संबंध में  कलेक्टोरेट सभागार में जिला डी.डी.के.वाई. समिति की बैठक आयोजित की गई। श्री प्रतीक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों की इंडिकेटरवार समीक्षा की गई।
बैठक के प्रारंभ में पोर्टल के माध्यम से जिले की रैंकिंग में आ रही गिरावट की स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इंडिकेटरवार समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष प्रयास कर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।
कृषि विभाग से संबंधित पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एफपीओ, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, परंपरागत कृषि विकास योजना, पीएम-आशा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, दलहन में आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन सहित विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा की गई।
पीएम किसान योजना के प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लक्ष्य के अनुरूप गैर-ऋणी किसानों को अधिक से अधिक जोड़ने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में अधिक से अधिक किसानों को लाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए कृषि, मत्स्य, उद्यान एवं पशुपालन विभाग को समन्वय से कार्य करने कहा गया।
एफपीओ के अंतर्गत नाबार्ड के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने, एनएमएनएफ एवं पीकेवीवाई के तहत क्षेत्र विस्तार के साथ प्राकृतिक एवं जैविक प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए। पीएम-आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन उपार्जन के लिए ग्राम कृषि विकास अधिकारीवार लक्ष्य निर्धारित कर उपार्जन सुनिश्चित करने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं एनएमईओ योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, कृषि विज्ञान केंद्र, सहकारिता, उद्योग, पंचायत एवं राजस्व विभाग से संबंधित इंडिकेटरों के लक्ष्य एवं उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। जिन इंडिकेटरों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनमें गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी,, उपसंचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक संचालक मत्स्य, उद्यान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन, सहकारिता विभाग से सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्राम कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण*   *सामाजिक भवन परिसर में स्थायी…

    Read more

    राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 28 नवम्बर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की।

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?