Ro no D15139/23

तमिलनाडु: महिलाओं को साल में 3 फ्री गैस सिलेंडर, बस यात्रा भी मुफ्त, CM विजय की डबल सौगात

Free LPG Scheme: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत देते हुए हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का भी सौगात दिया है. मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में घोषणा की है कि अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना के पहले चरण में पात्र परिवारों की महिला मुखिया को हर साल तीन LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. योजना की शुरुआत अगले पोंगल त्योहार यानी जनवरी से होगी. इससे करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलने का अनुमान है.

बैंक खाते में वापस आएगा सिलेंडर का पैसा

योजना के तहत लाभार्थियों को अलग से मुफ्त सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. महिला मुखिया गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी कराएगी. इसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनी के बिल के आधार पर सिलेंडर की कीमत लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के जरिए वापस भेजी जाएगी.   ने इस योजना के लिए सालाना करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है.

किन परिवारों को मिलेगा फायदा?

सरकार के मुताबिक योजना का लाभ उन परिवारों को देने की तैयारी है जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, छोटे और सीमांत किसान परिवार और दिव्यांग सदस्यों वाले परिवार भी इसके दायरे में आएंगे. योजना में परिवार की महिला मुखिया को लाभार्थी बनाया जाएगा.

पोंगल से शुरू होगी अन्नपूर्णी सुपर 6

ने बताया कि योजना को लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसे आगामी पोंगल से लागू किया जाएगा. पहले चरण में साल में तीन सिलेंडरों की लागत सरकार उठाएगी. इससे पहले TVK ने अपने चुनावी वादे में अन्नपूर्णी सुपर 6 के तहत सालाना छह LPG सिलेंडर देने की बात कही थी. मौजूदा घोषणा में पहले चरण के लिए तीन सिलेंडर तय किए गए हैं.

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का भी विस्तार

मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की है. वेत्री पयानम योजना के तहत 2 अक्टूबर से शहरों में चलने वाली Express, Limited Stop Service यानी LSS और Deluxe सरकारी बसों में भी मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मुफस्सिल और पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली सामान्य किराये की सरकारी बसों में भी यह सुविधा बढ़ाई जाएगी.

मुफ्त बस यात्रा पर करीब 6,000 करोड़ खर्च

सरकार का अनुमान है कि विस्तारित मुफ्त बस यात्रा योजना पर हर साल लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए आय की कोई सीमा नहीं रखी जाएगी और महिला या ट्रांसजेंडर यात्री कितनी बार सफर कर सकते हैं, इसकी भी कोई तय सीमा नहीं होगी.

  • Related Posts

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

      मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का श्रेष्ठ कृति सम्मान, पीएच.डी. साहित्यकार दंपती डॉ. सत्यवान सौरभ व डॉ. प्रियंका सौरभ की 27 पुस्तकों के साहित्यिक सफर में…

    Read more

    जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार | पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस