Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन

 

रायपुर/31 अगस्त 2026। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन हुआ। जगदलपुर के गणपति रिज़ॉर्ट में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित विभिन्न सत्रों में संभाग के सभी जिलों से आए ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने धर्म, राजनीति और धर्म निरपेक्षता को लेकर चलाए जाने वाले एजेंडा, भ्रम, मिथकों पर स्पष्टता से अंतर स्थापित करते हुए संवैधानिक मर्यादा और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता के तौर पर दायित्व समझाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठनात्मक भूमिका और उत्तरदायित्व के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग की बारीकियों से अवगत कराया।

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नव निर्माण में उनके योगदान का गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने बस्तर संभाग के स्थानीय ज्वलंत मुद्दों जैसे जल, जंगल, जमीन के अधिकार, पेशा (PESA) कानून और स्थानीय विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इंटरेक्टिव सेशन लिया। संगठन को और अधिक प्रभावी और क्रियाशील बनाने के लिए डिजिटल मीडिया तकनीक और जमीनी नेटवर्क के समन्वय पर विशेष जोर दिया।

कनेक्ट सेंटर के चेयर मेन दीपक मिश्रा ने कनेक्ट सेंटर से ब्लॉकों के जुड़ाव और कार्यों पर चर्चा किया।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समूह चर्चा और प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स ने संगठन विस्तार से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से अतिथियों और प्रशिक्षकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार