Ro no D15139/23

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, सीएसआर से मिलेंगे 50 लाख रुपए*

*पहले चरण के लिए 20 लाख रुपए जारी, जलकुंभी हटाकर सरोवर को मिलेगा नया स्वरूप*

रायपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की पहचान और जगदलपुर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर अब जल्द ही अपने पुराने प्राकृतिक और आकर्षक स्वरूप में लौटेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री संजय पाण्डे के सतत प्रयासों से दलपत सागर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच एमओयू संपन्न हुआ है।

एमओयू के अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण एवं सफाई कार्यों के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से सरोवर में लंबे समय से फैली जलकुंभी को हटाने सहित आवश्यक सफाई और संरक्षण कार्य किए जाएंगे। कार्य के प्रथम चरण के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

*जलकुंभी से मिलेगी मुक्ति, लौटेगा प्राकृतिक स्वरूप*

दलपत सागर में लंबे समय से बड़ी मात्रा में फैली जलकुंभी इसकी सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी चुनौती बनी हुई थी। जलकुंभी के कारण जल की सतह का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा था और नागरिकों तथा पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इसके समाधान की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी। अब एनएमडीसी के सीएसआर सहयोग से नगर निगम द्वारा सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलाया जाएगा।

*पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा*

दलपत सागर केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि बस्तर की ऐतिहासिक विरासत और जगदलपुर की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका संरक्षण शहर के पर्यावरण, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं तीनों के लिए महत्वपूर्ण है। सरोवर के स्वच्छ और सुंदर होने से शहर की प्राकृतिक आभा बढ़ेगी। इस अवसर पर कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त तथा एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक श्री टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी* ​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के…

    Read more

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री  नेताम

    पशुपालन मंत्री नवागांव में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल*   *भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा*   रायपुर, 05 सितम्बर 2026/ कृषि एवं पशुधन विकास…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात