Ro no D15139/23

सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर से करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के ज्योतिषीय संकेत मिल रहे हैं.

सितंबर 2026 में होंगे बड़े ग्रह गोचर

ज्योतिष के अनुसार सितंबर 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण महीना रहने वाला है. इस दौरान शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशियां बदलेंगे. ग्रहों के इन परिवर्तन का असर व्यक्ति के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर पड़ने की संभावना मानी जा रही है. पंडित पुरनेंदु पाठक के अनुसार ग्रहों की यह हलचल देश-दुनिया की घटनाओं को भी प्रभावित कर सकती है.

2 सितंबर: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश

महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला को शुक्र की अपनी राशि माना जाता है, इसलिए यह गोचर विशेष महत्व रखता है. शुक्र सुख-सुविधा, धन, प्रेम, सौंदर्य, कला और रिश्तों के कारक माने जाते हैं. ऐसे में आर्थिक मामलों में नए अवसर और निजी रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत बन सकते हैं.

7 सितंबर: बुध का कन्या राशि में गोचर

7 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. बुध बुद्धि, वाणी, कारोबार, गणना और निर्णय क्षमता से जुड़े ग्रह माने जाते हैं. कन्या राशि में बुध की स्थिति मजबूत मानी जाती है. इसका प्रभाव नौकरी, व्यापार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और संचार से जुड़े क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

17 सितंबर: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश

17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस परिवर्तन से अटके हुए कार्यों में गति आ सकती है. पुराने सौदों या लंबित मामलों में लाभ मिलने के अवसर भी बन सकते हैं.

18 सितंबर: मंगल का कर्क राशि में गोचर

इसके अगले दिन यानी 18 सितंबर को मंगल में प्रवेश करेंगे. मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक माने जाते हैं. इस गोचर से उत्साह और सक्रियता बढ़ सकती है, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान होने की आशंका भी रहेगी.

26 सितंबर: बुध फिर बदलेंगे राशि

महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध   में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन से बातचीत, निर्णय क्षमता और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार और रोजगार से जुड़े मामलों में तेजी आने की संभावना जताई गई है.

देश-दुनिया पर भी पड़ सकता है असर

ज्योतिषीय आकलन के अनुसार सितंबर में ग्रहों की यह हलचल मौसम और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े बदलावों का संकेत भी दे सकती है. भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन, दुर्घटनाओं और राजनीतिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव जैसी घटनाओं की संभावना जताई गई है. हालांकि, ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए.

  • Related Posts

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

      इनका इतना नाम था कि सारा प्रदेश उनकी चर्चा करता था। एकदम मजबूत, छोटे कद काठी मगर मजबूत इरादों के मालिक। कितनी भी ंिहंसा हो, कोई कितना भी बड़ा…

    Read more

    यमदूतों को भी लौटना पड़ा खाली हाथ, जानें पापांकुशा एकादशी की पौराणिक कथा

    Papankusha Ekadashi Vrat Katha: आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को   कहा जाता है. साल 2026 में यह व्रत 22 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील