Ro no D15139/23

महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, गंगरेल से तीन गेटों के माध्यम कुल 4670 सेक्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

 

बांधों में लगातार पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील

धमतरी, 03 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही वर्षा और जलाशयों में पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं नदी-नालों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज 03 सितंबर की सुबह 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रमुख जलाशयों में जलभराव की स्थिति काफी अधिक है। गंगरेल जलाशय 97.40 प्रतिशत, मुरूमसिल्ली जलाशय 98.61 प्रतिशत, दुधावा जलाशय 86.86 प्रतिशत तथा सोंढूर जलाशय 69.25 प्रतिशत भर चुका है।

जलाशयों में पानी की आवक को देखते हुए गंगरेल जलाशय से तीन गेटों के माध्यम से कुल 4670 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 1410 क्यूसेक पानी रुद्री बैराज के माध्यम से महानदी मुख्य नहर में तथा 3360 क्यूसेक पानी महानदी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। जलाशयों में पानी की आवक तथा आगामी वर्षा की संभावना को देखते हुए नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।

महानदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता

महानदी में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे सभी गांवों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप नहीं जाने और अनावश्यक रूप से नदी पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की गई है।

निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा चिन्हांकित सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों, मैदानी अमले एवं स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकतानुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने दिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जलाशयों में पानी की अच्छी आवक को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि महानदी के किनारे बसे गांवों के लोग विशेष सावधानी बरतें और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी एवं जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तत्काल सूचना पहुंचाई जाए। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।

जलाशयों की स्थिति

जलाशय जलभराव पानी की आवक
गंगरेल जलाशय 97.40% 3365 क्यूसेक
मुरूमसिल्ली जलाशय 98.61% 362 क्यूसेक
दुधावा जलाशय 86.86% 437 क्यूसेक
सोंढूर जलाशय 69.25% 167 क्यूसेक
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है—नदी के किनारे न जाएं, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, बच्चों को नदी-नालों के पास न जाने दें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?