Ro no D15139/23

कपड़ों से आती है पसीने की बदबू? इस आसान घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

How to Remove Sweat Smell from Clothes: गर्मी हो या उमस वाला मौसम, ज्यादा पसीना आने की वजह से कपड़ों में अजीब सी बदबू बस जाती है. कई बार कपड़े धोने के बाद भी यह गंध पूरी तरह नहीं जाती और दोबारा पहनने पर कुछ ही देर में वापस आने लगती है. खासकर अंडरआर्म्स के आसपास पसीने की बदबू ज्यादा महसूस होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कपड़ों को साफ करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करके इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

सिरका आएगा काम (How to Remove Sweat Smell from Clothes)

कपड़ों से पसीने की बदबू हटाने के लिए सफेद सिरका काफी उपयोगी हो सकता है. इसके लिए एक बाल्टी पानी में आधा से एक कप सफेद सिरका मिलाएं और बदबू वाले कपड़ों को करीब 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद कपड़ों को सामान्य तरीके से डिटर्जेंट से धो लें.

बेकिंग सोडा से दूर करें बदबू

बेकिंग सोडा भी कपड़ों में मौजूद गंध को कम करने में मदद (How to Remove Sweat Smell from Clothes) कर सकता है. एक बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कपड़ों को कुछ देर भिगो दें. इसके बाद डिटर्जेंट से धो लें. अगर किसी खास हिस्से, जैसे अंडरआर्म्स में बदबू ज्यादा है, तो वहां थोड़ा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर हल्के हाथ से लगाया जा सकता है.

कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखाएं

कपड़े धोने के बाद उन्हें सिर्फ कमरे में सुखाने के बजाय कुछ समय खुली हवा और धूप में सुखाना बेहतर रहता है. कपड़ों में नमी रह जाने पर उनमें दोबारा बदबू आने लगती है. इसलिए कपड़ों को तब तक सुखाएं जब तक उनमें बिल्कुल नमी न रहे.

डिटर्जेंट की मात्रा का रखें ध्यान

कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़े ज्यादा साफ होंगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट कपड़ों पर जमा रह सकता है और बदबू को पूरी तरह निकलने से रोक सकता है. इसलिए कपड़ों की मात्रा के हिसाब से ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस से जुड़े इस महान दार्शनिक के बारे में जानें 10 अनसुनी बातें, हर छात्र को लेनी चाहिए प्रेरणा

    Dr Sarvepalli Radhakrishnan Facts: हर साल 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाता है. यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और अद्वितीय शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन…

    Read more

    शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति का विशेष लेख शिक्षक नियति के निर्माता, गढ़ते हैं भविष्य, वही हमारे आदर्श

    महान शिक्षाविद्, असाधारण शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की आज जयंती मनाई जा रही है। वे चाहते थे कि उनके जन्मदिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात