Ro no D15139/23

विधवा को पारिवारिक पेंशन नहीं मिलने की खबर का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया खंडन

जशपुरनगर 07 सितम्बर 2026/ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर विधवा को एक साल बाद भी नहीं मिली पारिवारिक पेंशन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने खंडन जारी किया है। यह समाचार विकासखंड मनोरा से संबंधित है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनोरा के प्रतिवेदन अनुसार आवेदिका श्रीमती रमनी बाई के पति स्व. श्री पैतु राम नाग, प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला गेड़ई की मृत्यु के पश्चात अनुग्रह राशि 50 हजार एवं बीमा राशि 03 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
आवेदिका के पति की सेवा पुस्तिका में दर्ज नाम एवं आधार- पेन कार्ड व बैंक पासबुक में नाम में अंतर होने के कारण सुधार के पश्चात विलंब से दस्तावेज जमा हुए। दस्तावेज प्राप्त होते ही पेंशन प्रकरण तैयार कर कार्यालयीन पत्र द्वारा संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर को प्रेषित किया जा चुका है, जिसका एमआईआर नंबर 202640429 है।
विभाग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2016 से अधिक भुगतान की वसूली राशि 02 लाख 77 हजार 261 रुपये जमा करने हेतु श्रीमती रमनी बाई को पत्र द्वारा सूचना दी गई है, जो आज पर्यन्त लंबित है। जीआईएस राशि का भुगतान किया जा चुका है तथा अवकाश नगदीकरण का बिल जिला कोषालय को भेजा गया है। जीपीएफ पासबुक स्वयं शिक्षक के पास रहने व संधारण अपूर्ण होने के कारण विलंब हुआ, जिसे अब महालेखाकार रायपुर को दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रेषित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ग्राम बिजनापुर, झाड़ीखैरी, सुखरी, जराही एवं नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव के कन्हारपुरी वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन*   *- श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिला संगोष्ठी का आयोजन 8 सितम्बर को

    राजनांदगांव 07 सितम्बर 2026। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में उल्लास नवभारत…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी