
जशपुरनगर 07 सितम्बर 2026 / कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 की स्थिति में तहसीलवार वर्षा की जानकारी इस प्रकार है।
जिले में आज कुल 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज सर्वाधिक 0.3 मिमी वर्षा बगीचा तहसील में दर्ज हुई है, शेष 09 तहसीलों में आज वर्षा शून्य रही।
01 जून 2026 से आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 तक जिले में कुल 6612.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 9002.9 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा की तुलना में 73.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार है –
जशपुर में आज 0.0 मिमी, अब तक 595.7 मिमी, मनोरा में आज 0.0 मिमी, अब तक 992.2 मिमी, कुनकुरी में आज 0.0 मिमी, अब तक 891.0 मिमी, दुलदुला में आज 0.0 मिमी, अब तक 565.7 मिमी, फरसाबहार में आज 0.0 मिमी, अब तक 343.4 मिमी, बगीचा में आज 0.3 मिमी, अब तक 746.8 मिमी, कांसाबेल में आज 0.0 मिमी, अब तक 698.7 मिमी, पत्थलगांव में आज 0.0 मिमी, अब तक 604.5 मिमी, सन्ना में आज 0.0 मिमी, अब तक 791.2 मिमी एवं बागबहार में आज 0.0 मिमी, अब तक 383.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।









