Ro no D15139/23

एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 9 से 16 सितंबर तक

 
रिक्त सीटों के लिए चयनित अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में ले सकेंगे भाग

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2026/   शिक्षा सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 09 सितंबर से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 तक निर्धारित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं काउंसलिंग केंद्रों में प्रातः 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद प्रथम एवं द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग पूर्ण कर चयन सूची जारी की जा चुकी है। अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत रिक्त सीटों के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
तृतीय चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वाले चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केंद्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट  eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
ऐसे अभ्यर्थी, जिनका प्रथम एवं द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चयन हुआ था, लेकिन उन्हें विद्यालय आवंटित नहीं हो सका, वे पूर्व में जारी सूची में प्रदर्शित विद्यालय में उपस्थित होकर अनुलग्नक-3 प्राप्त कर निर्धारित वांछित प्रविष्टि पूर्ण करने के बाद 09 से 16 सितंबर तक पुनः ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्हें पुनः पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी।
अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग से पूर्व  eklavya.cg.nic.in  का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें। काउंसलिंग के दौरान कक्षा 5वीं की मूल अंकसूची (मार्कशीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी होने पर संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर काउंसलिंग केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा

    *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए पुरस्कार*   रायपुर. 24 अक्टूबर 2026. पहले क्वार्टर में…

    Read more

    राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब

    रायपुर. 24 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चक्रधर चैंपियंस ने उसे 4-3 से मात दी। ललित उपाध्याय की…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील