Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 से संजय की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

एग्रीस्टैक में मोबाइल नंबर लिंक होने से दूर हुई ओटीपी की परेशानी

 

*समयबद्ध निराकरण से मिली राहत, संजय ने जताया आभार*

 

रायपुर, 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनसेवा की मंशा के अनुरूप संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। शासन की इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहज माध्यम उपलब्ध हुआ है। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला तहसील अंतर्गत ग्राम पदाटोला निवासी श्री संजय कुमार गोटा की एग्रीस्टैक से संबंधित समस्या का समयबद्ध निराकरण किया गया।

 

श्री संजय कुमार गोटा ने बताते हैं कि एग्रीस्टैक में उनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्हें आवश्यक कार्यवाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

 

*शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुई कार्रवाई*

 

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। श्री गोटा को समस्या के निराकरण के लिए मोहला तहसील पहुंचकर तहसीलदार के समक्ष आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए उनका मोबाइल नंबर एग्रीस्टैक में लिंक कर दिया गया। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद उन्हें ओटीपी प्राप्त होने लगा और उनकी समस्या का समाधान हो गया।

 

*समय पर समाधान से मिली बड़ी राहत*

 

समस्या के त्वरित और समयबद्ध निराकरण से श्री संजय कुमार गोटा को काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई की गई। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों को 2026-27 के लिए नवीनीकरण की अनुमति

    एमडी-एमएस की 91 सीटों को मिली अस्थायी स्वीकृति, विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि रायपुर, 11 सितंबर 2026।   छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर ने चिकित्सा शिक्षा…

    Read more

    स्नेह सदन वृद्धाश्रम में कंबल खरीदी को लेकर प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन – समाज कल्याण विभाग

    कोरबा, 11 सितंबर 2026/दिनांक 11 सितंबर 2026 को दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में आरटीआई से प्राप्त जानकारी के हवाले से “स्नेह सदन वृद्धाश्रम में 4.91 लाख के 300 बमरोधी कंबल…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत