Ro no D15139/23

पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही उमा बाई को मिला शासन का संबल

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना से मिली एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता*

 

*तीन बेटियों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिली राहत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

 

रायपुर, 11 सितंबर 2026/ दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी श्रीमती उमा बाई साहू के लिए पति के आकस्मिक निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां अचानक उनके कंधों पर आ गईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ तीन बेटियों की पढ़ाई और उनके भविष्य की चिंता भी चुनौती बनकर खड़ी थी। ऐसे कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना परिवार के लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई।

 

श्रीमती उमा बाई साहू के पति स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार साहू का असंगठित श्रमकार्ड खेतिहर मजदूर के रूप में पंजीकृत था। पति के निधन के बाद उमा बाई ने इसी श्रमकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन पर श्रम विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

*संकट की घड़ी में मिली आर्थिक राहत*

 

पति के निधन के बाद परिवार की आय का प्रमुख सहारा समाप्त हो जाने से उमा बाई के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ गई थीं। ऐसे समय में शासन से मिली एक लाख रुपए की सहायता ने उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद दी। इस राशि से उन्हें अपनी तीनों बेटियों की पढ़ाई, घर-परिवार की जरूरतों और भविष्य से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभालने में राहत मिली।

 

श्रीमती उमा बाई साहू ने सहायता राशि मिलने पर कहा कि पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गई थी। आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी और बेटियों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। शासन से मिली एक लाख रुपये की सहायता से मुझे बहुत सहारा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिक परिवारों के लिए संचालित ऐसी योजनाएं मुश्किल समय में बड़ी मददगार साबित हो रही हैं।

 

*श्रमिक परिवारों के लिए सुरक्षा का भरोसा*

 

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना संकट की घड़ी में श्रमिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उमा बाई साहू की कहानी बताती है कि जरूरत के समय मिलने वाली शासकीय सहायता किस तरह परिवार को आर्थिक संकट से उबरने और आगे की जिम्मेदारियों को संभालने का आधार दे सकती है।

  • Related Posts

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत