Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

*‘आंगन मिलन सेवा सम्मान’ एवं ‘सुपोषित महतारी सम्मान’ से उत्कृष्ट कार्य और सहभागिता को मिलेगा प्रोत्साहन*

 

*आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, पोषण एवं बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग पर दिया जोर*

 

रायपुर,11 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज खैरागढ़ में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल विकास का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, बच्चों की नियमित एवं सही ग्रोथ मॉनिटरिंग करने तथा पोषण संबंधी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा लंबित हितग्राहियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और मैदानी स्तर पर इसकी सतत निगरानी आवश्यक है।

 

*‘आंगन मिलन सेवा चौपाल’ और ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश*

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों से जुड़कर आगामी विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा चौपाल एवं हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण एवं महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ‘मेरी पोषण थाली’ एवं व्यंजन विधि प्रदर्शनी और बच्चों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, हितग्राही माताओं, अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार, फोटो एवं वीडियो अभिलेखीकरण तथा नियमित प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

 

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान*

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आगामी 8 अक्टूबर को ‘आंगन मिलन सेवा सम्मान एवं सुपोषित महतारी सम्मान’ आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विभागीय मैदानी अमले, स्व-सहायता समूहों और समुदाय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रभावी सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभवों और सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य लोगों को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, मैदानी गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत