Ro no D15139/23

हुनर और हौसलों की नई उड़ान- धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ीं बंदिशें

अब बेंगलुरु में असेंबल करेंगी Apple iPhone

 

रायपुर,11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की तीन बेटियां-संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी अटूट लगन, कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर यह साबित कर दिया है कि अगर सही अवसर और प्रशिक्षण मिले, तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच सकती हैं। जिस इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को बरसों से पुरुष-प्रधान माना जाता रहा, उसी में तकनीकी महारत हासिल कर इन बेटियों ने वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन (बेंगलुरु) में अपना परचम लहराया है।

 

अब धमतरी की ये बेटियां बेंगलुरु के हाई-टेक औद्योगिक माहौल में दिग्गज टेक ब्रांड Apple के iPhone और अन्य आधुनिक उपकरणों की असेंबली करती नजर आएंगी। अपनी इस पहली बड़ी सफलता के साथ तीनों प्रशिक्षुओं को 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है।

 

 

*कठिन प्रशिक्षण से निखरा हुनर*

 

जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI (धमतरी) में प्रशिक्षण के दौरान इन तीनों बेटियों ने इलेक्ट्रिकल सिस्टम, व्यावहारिक वायरिंग, मशीनरी के संचालन और औद्योगिक सुरक्षा मानकों की गहरी समझ विकसित की। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी दिया। यही आत्मविश्वास आज उन्हें धमतरी के ग्रामीण अंचल से निकालकर देश की टेक-कैपिटल बेंगलुरु तक ले गया है।

 

*प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने सराहा*

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जमीनी हकीकत जानने और युवाओं का उत्साहवर्धन करने कलेक्टर और नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का दौरा किया। महापौर ने बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना पूरे जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। यह सफलता साबित करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की जरूरत है।

 

वहीं कलेक्टर धमतरी ने कहा कि धमतरी की बेटियों ने अपनी मेहनत से एक नई मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन का लगातार यह प्रयास है कि युवाओं को केवल कागजी प्रशिक्षण न देकर, उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाए ताकि उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके।

 

*आत्मनिर्भरता और बदलाव का प्रतीक*

 

मधुरिमा गुरुकुल SEDI के जरिए अब तक 100 से ज्यादा युवा आत्मनिर्भर बन चुके हैं। इस साल 200 और आगामी चरणों में करीब 1,000 युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। धमतरी की इन तीन बेटियों का धमतरी से बेंगलुरु तक का यह सफर सिर्फ एक नौकरी पाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह बदलते छत्तीसगढ़, बेटियों की तकनीकी दक्षता और नए भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की एक बुलंद तस्वीर है।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत