Ro no D15139/23

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 सितंबर तक

एनसीपी पोर्टल के माध्यम से कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जशपुरनगर 15 सितंबर 2026/ जिले में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन  करना होगा। इसके बाद अप्लाई टु स्कालरशीप विकल्प में लॉगिन कर आधार का सत्यापन करना होगा। आधार सत्यापन के पश्चात मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज कर आवेदन पूर्ण करना होगा। आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र तथा पूर्व वर्ष की अंकसूची सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन संबंधित विद्यालय की संस्था आईडी में प्रदर्शित होगा। विद्यालय के प्रधान पाठक अथवा प्राचार्य द्वारा आवेदन का सत्यापन कर उसे समाज कल्याण विभाग, जशपुर की आईडी में अग्रेषित किया जाएगा। इसके पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा और पात्र विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया के लिए संबंधित विद्यालय अथवा शैक्षणिक संस्था का एनसीपी पोर्टल पर पंजीयन होना आवश्यक है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने विद्यालय, शैक्षणिक संस्था के माध्यम से अथवा स्वयं की सुविधा के अनुसार एनसीपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर, कक्ष क्रमांक 20, जिला पंचायत में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त श्री धनंजय सिन्हा, मोबाइल नंबर 9144732353 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से बढ़ा भरोसा, समर्थन मूल्य ने दी आर्थिक मजबूती

    सरकारी योजनाओं का मिला संबल, किसान रामायण सिंह के परिवार में आई खुशहाली कोरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम केराकछार निवासी किसान श्री रामायण सिंह के…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर

    सरकारी योजनाओं का मिला संबल, 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय कोरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर के लिए खेती…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री