Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी लाइव वेबकास्ट किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिले के समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव देखा एवं सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक प्रयासों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

जशपुर जिले में आयोजित इस लाइव वेबकास्ट के माध्यम से अधिकारियों ने जनजातीय गौरव दिवस के महत्व एवं जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। कार्यक्रम ने जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन का संदेश दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    उत्साह, उमंग और खेल प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ जशपुर ओलंपिक 2026 का भव्य समापन

    ’जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहादृ कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें खिलाड़ी’ जशपुरनगर 15…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप