Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ  रोमा श्रीवास्तव ने दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का किया औचक अवलोकन एमआरएफ केंद्र के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2026/    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा सुश्री रोमा श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दरिमा में स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इकाई में स्थापित विभिन्न मशीनों, ठोस अपशिष्टों के पृथककरण तथा प्लास्टिक डिस्पोजल से बनाए जा रहे प्लास्टिक दानों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने एमआरएफ केंद्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाइयों एवं कार्यों की जानकारी ली तथा इकाई के संचालन और प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुश्री श्रीवास्तव ने मटेरियल रिकवरी फैसलिटी संचालक एवं ग्राम पंचायत दरिमा के सचिव को इकाई के सुचारू संचालन एवं बेहतर प्रबंधन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्टों के उचित पृथककरण, प्लास्टिक अपशिष्टों के प्रसंस्करण तथा केंद्र की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है