Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से 48 घंटे में दिव्यांग रनिया सिंह को मिली ट्राई साइकिल

समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, अब आवागमन में नहीं होगी दूसरों पर निर्भरता*

 

रायपुर,15 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी सोच और जरूरतमंदों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का संवेदनशील उदाहरण सूरजपुर जिले में सामने आया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से विकासखंड ओड़गी के ग्राम इन्द्रपुर निवासी दिव्यांग सुश्री रनिया सिंह को आवेदन प्रस्तुत करने के महज 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई। मंत्री की संवेदनशील पहल से अब सुश्री रनिया सिंह के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही आत्मनिर्भरता की राह भी सुगम हुई है।

 

ग्राम इन्द्रपुर निवासी सुश्री रनिया सिंह पिता श्री मानसाय सिंह, शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर थी । उनकी समस्या की जानकारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तक पहुंची। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मंत्री के निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग, सूरजपुर द्वारा आवश्यक प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया गया और महज 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल हितग्राही सुश्री रनिया सिंह को उपलब्ध करा दी गई। इस त्वरित कार्रवाई से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट हुई है।

 

 

ट्राई साइकिल मिलने पर सुश्री रनिया सिंह और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब रोजमर्रा के कामों और जरूरी आवागमन के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ट्राई साइकिल उनके लिए सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बनेगी।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। दिव्यांगजनों सहित समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी भावना के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है