Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत, यात्री प्रतीक्षालय, सड़क, पुलिया और स्कूल में बाउंड्रीवॉल का होगा निर्माण*

 

रायपुर,15 सितंबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में SECL के CSR मद से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 33.64 लाख रूपये की लागत से जनसुविधा और अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक एवं शैक्षणिक अधोसंरचना मजबूत होगी।

 

 

क्षेत्र में आवागमन करने वाले ग्रामीणों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। ग्राम लटोरी बस स्टैंड में 4.91 लाख रूपये , ग्राम करवां के पड़कीपारा चौक में 4.85 लाख रूपये , ग्राम बतरा के नवापारा चौक में 4.68 लाख रूपये तथा ग्राम खोपा के मुख्य चौक में 4.68 लाख रूपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इन सुविधाओं से यात्रियों को धूप, बारिश सहित विभिन्न मौसमों में राहत मिलेगी।

 

 

ग्राम धरमपुर के सरनापारा में बंधन घर से चंदेल घर तक 4.66 लाख रूपये की लागत से पक्की सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्राम बुंदिया के सरनापारा में इंदर कुजूर के घर के पास 4.89 लाख रूपये की लागत से आरसीसी स्लैब पुलिया का निर्माण होगा। सड़क और पुलिया निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन को सुगमता मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर परिवहन सुविधा बेहतर होगी।

 

 

ग्राम रजकिशोरनगर स्थित प्राथमिक शाला परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय के बेहतर वातावरण के लिए 4.97 लाख रूपये की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भटगांव विधानसभा के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुलिया, यात्री सुविधाओं और शैक्षणिक अधोसंरचना जैसे कार्य सीधे तौर पर आमजन के जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं। क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन की ₹1,000 की मदद से मालती देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    *3 भैंस और 2 गाय से संवारा डेयरी व्यवसाय, दूध की बिक्री बनी नियमित आय का जरिया — शासन की सहायता को आजीविका से जोड़कर बढ़ रही आर्थिक मजबूती*  …

    Read more

    हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त

    *दिए तत्काल जांच के निर्देश*   रायपुर, 15 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों को कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री