Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा संकल्प के उपलक्ष्य में भाजयुमो की बाइक रैली रवाना

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, प्रधानमंत्री के जन्मस्थल ‘वडनगर’ और कर्मस्थल ‘काशी (वाराणसी)’ को जोड़ेगी बाइक यात्रा*

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से काशी तक जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। श्री साय ने बताया कि हर साल 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है। इस वर्ष नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के शानदार जनसेवा कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 12-13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मस्थल ‘वडनगर’ और कर्मस्थल ‘काशी (वाराणसी)’ को जोड़ने वाली एक प्रेरक बाइक यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से 60 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। 17 सितंबर को काशी में 10 पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 20 दिनों तक निरंतर चलेगी और अंत में वडनगर पहुँचेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
————————

  • Related Posts

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद नेता बंटी कटरे को (सर तन से जुदा कर देने की मिली धमकी) भरा पत्र पुलिस ने की जांच शुरू

      विश्व हिंदू परिषद रायपुर विभाग मंत्री को सर तन से जुदा कर देने की मिली धमकी. पत्र भेजनें वाले ने दुबई कतर से अपना लिंक होना बताया है,विश्व हिंदू…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री