Ro no D15139/23

बदलाव की बयार: मिट्टी की कमजोर दीवारों से ‘सपनों के आशियाने’ तक कुसुम बाई का प्रेरक सफर

तब छतों से टपकती थी चिंता, अब पंख फैला रहे हैं सपने”—कुसुम बाई को मिला नया जीवन

रायपुर,15 सितंबर 2026/

कच्ची दीवारें, बारिश में टपकती छत और हर मौसम में ढहने का डर—ग्राम पंचायत जी जामगांव,जनपद पंचायत कुरुद की श्रीमती कुसुम बाई के परिवार के लिए यह सिर्फ एक दैनिक चुनौती नहीं, बल्कि सालों की मजबूरी थी। मजदूरी से होने वाली सीमित आय में भोजन, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य की ज़रूरतें ही बमुश्किल पूरी हो पाती थीं। ऐसे में एक पक्का मकान बनाना केवल एक दूर का सपना बना हुआ था।

*उम्मीद की नई किरण:ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना*

वर्ष 2025-26 में पात्रता के आधार पर कुसुम बाई का चयन ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’ के तहत हुआ। जनपद पंचायत द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उन्हें निर्माण प्रक्रिया, सहायता राशि और गुणवत्ता मानकों का स्पष्ट मार्गदर्शन मिला। इसके बाद उनके सपनों का घर ईंट और सीमेंट की मजबूत दीवारों के रूप में साकार होने लगा।

*बदलाव: चिंता की जगह चेहरे पर चमक*

आज कुसुम बाई अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और मजबूत पक्के घर में रह रही हैं। अब न तो बारिश में सामान भीगने का खौफ है और न ही सीलन भरी दीवारों की चिंता। यह घर उनके लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार के आत्मसम्मान, सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

*प्रधानमंत्री श्री मोदी को आभार और शुभकामनाएं*

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जीवन में आए इस अभूतपूर्व बदलाव से अभिभूत कुसुम बाई ने 17 सितंबर को आ रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई संदेश भेजा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने हम जैसे गरीब परिवारों को पक्का घर देकर हमारे सपने को पूरा किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी तरह देश और गरीबों की सेवा करते रहें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की असली सफलता यही है—जब एक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित छत मिलती है, तो उसके सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव भी उतनी ही मजबूत हो जाती है।

  • Related Posts

    कच्चे घर की चिंता हुई दूर, पक्के आशियाने ने लौटाई खुशियां

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से ग्राम रानीतराई की दुलेश्वरी बाई के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार*   रायपुर, 15 सितम्बर 2026। सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना…

    Read more

    महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में बेमेतरा सीएमएचओ निलंबित

    *कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं: श्री श्याम बिहारी जायसवाल*   रायपुर, 15 सितंबर 2026/ बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री