Ro no D15139/23

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू

रायपुर,15 सितंबर 2026/ सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ के बरमकेला विकासखंड के ग्राम रिसोरा की नीतू साहू एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। ‘बिहान योजना’ और स्व-सहायता समूह के संबल से उन्होंने न केवल अपनी मेहनत को हुनर में बदला, बल्कि आज वे हर महीने लगभग 80 हजार रुपये की आय अर्जित कर एक सफल ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।

ऋण का सही उपयोग और बहुआयामी आजीविका

‘अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह’ और ‘सखी संकुल संगठन बुदेली’ से जुड़ने के बाद नीतू साहू ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने संकुल संगठन से 1.20 लाख रुपये और बिहान योजना के तहत बैंक से 30 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि को किसी एक व्यवसाय में लगाने के बजाय उन्होंने रणनीतिक रूप से कई आजीविका गतिविधियों में निवेश किया।स्थानीय मांग को देखते हुए छोटे स्तर से मशरूम उत्पादन की शुरुआत,गांव के तालाब में मत्स्य पालन और गाय पालन के साथ दूध बिक्री का काम शुरू किया। इसके साथ ही मुर्गी पालन कर नियमित आय के स्रोत के रूप में इसे विकसित किया।

इन चार अलग-अलग माध्यमों से मिलने वाली आय ने उनके परिवार को मजबूत आर्थिक आधार प्रदान किया और नीतू दीदी को गांव की अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल बना दिया।

सेवा संकल्प अभियान और ‘आशीर्वाद का दीया’

अपनी इस अभूतपूर्व सफलता और सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नीतू साहू ‘सेवा संकल्प अभियान’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वे 17 सितंबर को अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगी। उनके लिए यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अवसरों, सहयोग और संकल्प के प्रति कृतज्ञता का भाव है, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।

नीतू साहू दीदी की यह कहानी साबित करती है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन और योजनाबद्ध सहायता मिले, तो वे आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिख सकती हैं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन की ₹1,000 की मदद से मालती देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    *3 भैंस और 2 गाय से संवारा डेयरी व्यवसाय, दूध की बिक्री बनी नियमित आय का जरिया — शासन की सहायता को आजीविका से जोड़कर बढ़ रही आर्थिक मजबूती*  …

    Read more

    हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त

    *दिए तत्काल जांच के निर्देश*   रायपुर, 15 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों को कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री