Ro no D15139/23

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सख्त

*दिए तत्काल जांच के निर्देश*

रायपुर, 15 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव (कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग) को इस पूरे प्रकरण की तत्काल और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कृषि उत्पादन आयुक्त को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर प्रकरण की बिन्दुवार जांच कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। उन्होंने 10 सितंबर को भेजे गए पिछले पत्र का हवाला देते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया है।

*इन बिंदुओं पर होगी मुख्य रूप से जांच*

आपूर्तिकर्ता के हल्दी बीज के प्रमाणीकरण, टैग, लॉट और एक्सपायरी डेट की सत्यता। हल्दी बीज की आपूर्ति दरों का औचित्य। लाभार्थी किसानों को नियमानुसार निर्धारित सामग्री और वांछित मात्रा की प्राप्ति। भुगतान की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है या नहीं।

*पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर*

मंत्री श्री नेताम ने निर्देश दिए हैं कि किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी तुरंत दी जाए।

  • Related Posts

    कच्चे घर की चिंता हुई दूर, पक्के आशियाने ने लौटाई खुशियां

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से ग्राम रानीतराई की दुलेश्वरी बाई के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार*   रायपुर, 15 सितम्बर 2026। सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना…

    Read more

    महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में बेमेतरा सीएमएचओ निलंबित

    *कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से समझौता नहीं: श्री श्याम बिहारी जायसवाल*   रायपुर, 15 सितंबर 2026/ बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री