Ro no D15139/23

कच्चे घर की चिंता हुई दूर, पक्के आशियाने ने लौटाई खुशियां

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से ग्राम रानीतराई की दुलेश्वरी बाई के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार*

 

रायपुर, 15 सितम्बर 2026। सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों को बेहतर जीवन, सम्मान और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का संकल्प विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई निवासी श्रीमती दुलेश्वरी बाई के परिवार के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की है।

 

बारिश में टपकता था कच्चा घर, सामान और बच्चों की किताबें हो जाती थीं गीली

 

श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात का मौसम उनके लिए विशेष चिंता लेकर आता था। बारिश के दौरान घर में पानी आने से बच्चों की पुस्तकें, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भीग जाते थे। कच्चे मकान में कीड़े-मकोड़ों की समस्या भी बनी रहती थी। हर मौसम में परिवार को घर की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 

ऐसे में परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर किसी सपने से कम नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता मिली, जिससे उनका पक्का मकान तैयार हो सका।

 

पक्का घर मिला तो बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई भी हुई आसान

 

पक्का मकान बनने के बाद दुलेश्वरी बाई के परिवार की दिनचर्या और जीवन की परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश के दौरान घर में पानी आने की चिंता नहीं रहती और परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से काफी राहत मिली है। बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिला है।

 

दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले जहां बारिश शुरू होते ही घर के सामान और बच्चों की किताबों को बचाने की चिंता रहती थी, वहीं अब पूरा परिवार निश्चिंत होकर अपने पक्के घर में रह रहा है। उनके लिए यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।

 

सरकारी योजना बनी परिवार के लिए खुशियों का आधार

 

श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हुई है और अब बच्चों के भविष्य को लेकर भी विश्वास बढ़ा है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को सुरक्षा, स्थायित्व, सम्मान और बेहतर भविष्य का भरोसा भी प्रदान कर रहा है। ग्राम रानीतराई की दुलेश्वरी बाई का परिवार इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।

  • Related Posts

    एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

    17 सितंबर को शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलन*   *एक माह तक 12 प्रमुख पहलों के जरिए सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का पहुंचाया…

    Read more

    आशीर्वाद के दीयों से पूरा छत्तीसगढ़ हो रौशन – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री ने सभी जिला पंचायतों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश*   *बस्तर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मिलेगा विशेष स्वरूप, शहीद परिवारों और…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री