Ro no D15139/23

सुनने की क्षमता लौटी, तो पंख लगे सपनों को, श्रवण यंत्र ने बदली नारायणपुर की प्रमिला की दुनिया

रायपुर, 15 सितंबर 2026/ कैसे आधुनिक तकनीक और सही समय पर मिली मदद किसी व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल सकती है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल और दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाली प्रमिला के लिए श्रवण यंत्र सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का एक जरिया बना।

छत्तीसगढ़ के सुदूर आंचल नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत भरंडा की रहने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला के लिए जिंदगी एक खामोश पहेली जैसी बन गई थी। श्रवण बाधिता के कारण उसे न केवल दूसरों की बातें समझने में कठिनाई होती थी, बल्कि कक्षा में शिक्षकों के व्याख्यान स्पष्ट न सुन पाने से उसकी पढ़ाई की रफ्तार भी थमने लगी थी।

जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा जिले में दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आयोजित शासकीय स्वास्थ्य शिविर में प्रमिला का परीक्षण हुआ, जहां उसकी श्रवण बाधिता की पहचान की गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका यूडीआईडी (UDID) पोर्टल पर पंजीयन कराकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड जारी किया गया।

*बदली जिंदगी, बढ़ा आत्मविश्वास*

समाज कल्याण विभाग द्वारा 8 सितंबर 2026 को प्रमिला को आधुनिक श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र लगाते ही प्रमिला के आसपास की खामोशी दूर हो गई। अब वह स्पष्ट सुन पा रही है, जिससे उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है। कक्षा में पढ़ाई अब उसके लिए आसान हो गई है और वह आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए बेहद उत्साहित है। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ संवाद अब बिना किसी रुकावट के हो रहा है।

प्रमिला और उसके पिता सुकुम ने शासन-प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर मिली सही मदद किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है।

  • Related Posts

    गणेश पूजा उत्सव को शालीनता से करने धर्म संस्कृति बनाए रखने संतो की अपील और चेतावनी पंडालो में ना बजे फूहड़ गाने विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन परंपरिक गाजे बाजे के साथ

    रायपुर , संत समिति रायपुर महानगर की एक बैठक हुई जिस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी सनातनियों से निवेदन है कि कृपया करके हमारे गणेश जी का…

    Read more

    16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप जिला पंचायत सामान्य सभा में कार्ययोजना का अनुमोदन

    PAI-2.0 के थीमवार स्कोर के आधार पर प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का चयन   धमतरी, 15 सितंबर 2026/ जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा