Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण से रोजगार की राह हुई आसान

*सेवा संकल्प अभियान

*- लिकेश्वर को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर*

राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को उनकी रूचि और योग्यता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर-भाटापारा निवासी श्री लिकेश्वर कुमार ने अपने लिए रोजगार का अवसर हासिल किया है। आज वे टीवीएस कंपनी बैंगलोर में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के रूप में कार्य करते हुए प्रतिमाह 21 हजार रूपए की आय अर्जित कर रहे हैं। श्री लिकेश्वर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सेवा संकल्प को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली योजनाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयासों से युवा आत्मनिर्भर बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

श्री लिकेश्वर कुमार ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। वे आगे रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी मिली। प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलने की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए चयनित होने के बाद नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लिया और 378 घंटे का इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्हें टीवीएस कंपनी बैंगलोर में रोजगार का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, रोजगार से जोडऩे तथा समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा