Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना की राशि से तन्मय के पोषण को मिला सहारा

श्रीमती हेमा साहू पौष्टिक आहार देकर बेटे के स्वास्थ्य में ला रही सुधार*

राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने श्रीमती हेमा साहू की अपने दो वर्षीय बेटे तन्मय के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य को लेकर चिंता को कम किया है। छुरिया विकासखंड के ग्राम बागद्वार की श्रीमती हेमा साहू के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता के साथ अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण का सहारा बनी है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने दो वर्षीय बेटे तन्मय के पोषण और स्वास्थ्य पर कर रही हैं। श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि जन्म के समय तन्मय का वजन 2 किलोग्राम था। बेटे के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए वह महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक खाद्य सामग्री खरीद रही हैं। घर में उपयोग होने वाले सामान्य खाद्य पदार्थों के साथ अब तन्मय के भोजन में पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बेटे तन्मय को दोनों समय के भोजन में मिश्रित दाल सहित पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर उसके स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। वर्तमान में तन्मय का वजन 8 किलो 700 ग्राम हो गया है। पहले की तुलना में बेटे तन्मय के वजन और स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। श्रीमती हेमा साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि का उपयोग वह अपने बेटे के अच्छे पोषण के लिए कर पा रही हैं। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा