Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी और सेवा का नया अध्याय

17 सितंबर को सूरजपुर में 4 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा सेवा और संकल्प का संदेश*

 

*विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सहभागिता*

 

*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ी होंगी विविध गतिविधियां*

 

रायपुर,16 सितम्बर 2026/ सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। सूरजपुर जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा, जिसमें जिलेभर में 4 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत रंगमंच में आयोजित होगा, जहां 18111 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है।

उन्होंने जिलेवासियों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक घर से सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का दीप प्रज्ज्वलित होगा, तो यह सामूहिक संकल्प समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा।सूरजपुर के 4 लाख 11 हजार 111 दीप जब एक साथ प्रज्ज्वलित होंगे, तो यह सामूहिक जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रेरक संदेश बनेगा।

 

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के दौरान सेवा, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और नागरिक दायित्वों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

*4 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा सूरजपुर*

 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 4 लाख 11 हजार 111दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें सूरजपुर विकासखंड में 1 लाख 12 हजार, प्रतापपुर में 1 लाख 11 हजार, भैयाथान में 50 हजार, ओड़गी में 50 हजार, रामानुजनगर में 45 हजार तथा प्रेमनगर में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित आम नागरिक अपने घरों में दीप जलाकर सहभागी बनेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 18111 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन सेवा संकल्प और जनभागीदारी का संदेश देगा।

 

*एक माह तक चलेंगी सेवा और जनजागरूकता की गतिविधियां*

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें विगत 25 वर्षों में हुए बदलाव और उपलब्धियों पर आधारित सफलता की कहानियां, सड़क सुरक्षा सप्ताह, बाइक रैली, रक्तदान शिविर, नशामुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, पौधरोपण और स्वच्छता जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

 

इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बच्चों, स्व-सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को जोड़ते हुए सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे समाजहित में निरंतर सक्रिय सहभागिता के रूप में विकसित करना है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जीपीएम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य सेवा का संकल्प

    17 सितंबर को पेंड्रा में रक्तदान शिविर, 20 सितंबर को जिला चिकित्सालय में मेगा स्वास्थ्य शिविर*   *विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच एवं परामर्श से जिलेवासियों को मिलेगा लाभ*  …

    Read more

    सरगुजा से अयोध्या तक आस्था का सफर, रामलला के दर्शन को 850 श्रद्धालु रवाना

    अम्बिकापुर से भारत गौरव ट्रेन ने शुरू की काशी-अयोध्या की यात्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी*   *अब तक 52 हजार से अधिक तीर्थयात्री…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय