Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बस्तर के बेसरापाल की बदली तस्वीर

111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल, जल संकट से मिली स्थायी राहत

 

*40 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी से नियमित जलापूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र भी नल कनेक्शन से जुड़े*

 

रायपुर, 16 सितंबर 2026/ जल जीवन मिशन के तहत बस्तर जिले के ग्राम पंचायत सेमलनार के आश्रित ग्राम बेसरापाल में ‘हर घर नल से जल’ का संकल्प साकार हुआ है। तीन वार्डों में बसे इस गांव के सभी घरों तक नल के माध्यम से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिली है। अब गांव के 111 परिवारों को घर पर ही नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव के सभी 111 परिवारों को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। नियमित और सुचारु जलापूर्ति के लिए गांव में 40 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी स्थापित की गई है। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी पंप ऑपरेटर रमेश मौर्य संभाल रहे हैं। आपात स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गांव में दो हैंडपंप भी कार्यशील रखे गए हैं।

 

*बच्चों के लिए भी सुनिश्चित हुआ स्वच्छ पेयजल*

गांव के घरों के साथ-साथ दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। इससे आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। योजना ने गांव में पेयजल की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया है।

 

*महिलाएं बनीं जल गुणवत्ता की प्रहरी*

बेसरापाल में जल की गुणवत्ता की निगरानी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। गांव की कृमिटकी कश्यप, उर्मिला कश्यप और सुमनी मौर्य फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से समय-समय पर पानी के नमूनों की जांच करती हैं। इससे ग्रामीणों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी बनी रहती है।

 

*अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता*

ग्राम की सरपंच श्रीमती उर्मिला कश्यप ने गांव में घर-घर नल से जल पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को पानी के लिए कहीं दूर जाने या लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में ही पीने का साफ पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें पहले दूर-दराज से पानी लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महा-रक्तदान शिविर, युवाओं से आगे आने की अपील

    रायपुर,16 सितंबर 2026/ रक्तदान महादान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प लैब में नहीं बनाया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय