Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान का गुरूवार से होगा आगाज, जिले के चैक चैराहों  सहित सभी शासकीय संस्थानों में जलेंगे आशीर्वाद के दीप 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनभागीदारी आधारित विविध आयोजन, गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसका मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में आयोजित होगा। जनभागीदारी के तहत जिले के सभी अमृत सरोवरों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं, बिहान समूह की महिलाओं के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रत्येक दीप को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बनाया जाएगा।

बच्चों के सपनों से सजेगा विकसित भारत का चित्र
अभियान के अंतर्गत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल भी आयोजित होगी। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विकसित भारत की संकल्पना तथा 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की कल्पनाओं और विकसित भारत के उनके सपनों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

नुक्कड़ नाटकों से गांव-गांव पहुंचेगी सेवा की गाथा
‘नमो सेवा गाथा’ के तहत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुतियां शुरू होंगी। इनके माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए बदलाव की कहानियों को सरल, प्रभावी एवं भावनात्मक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन प्रस्तावित है। अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को जनभागीदारी से आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए इसकी सभी पहलों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घरों, ग्रामों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागी बनें और जनभागीदारी के इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय