Ro no D15139/23

जशपुर के दूरस्थ वनांचल में उच्च शिक्षा का नया सवेरा

फरसाबहार और करडेगा में खुले नवीन शासकीय कॉलेज, 19 सितंबर तक प्रवेश का सुनहरा अवसर*

 

रायपुर,16 सितंबर 2026/ राज्य सरकार उच्च शिक्षा के परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। उद्देश्य स्पष्ट है-युवाओं को केवल डिग्री बांटना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, हुनरमंद और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना। दूरस्थ अंचलों से लेकर बड़े शहरों के परिसरों तक, इस नई शैक्षणिक क्रांति की आहट साफ सुनी जा सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, राज्य के हर जिले में बहुसंकायी और अनुसंधान-केंद्रित शिक्षण संस्थानों की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सुदूर और दुर्गम अंचलों में ज्ञान की नई रोशनी फैल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विज़न और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के चलते जशपुर के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा का विस्तार हो रहा है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुलदुला जनपद के करडेगा और फरसाबहार में दो नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो रहे इन दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया अब पूरे जोर-शोर से जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीण परिवारों में उत्साह का माहौल है।

 

*घर के पास कॉलेजरू ग्रामीण प्रतिभाओं और बालिकाओं के लिए वरदान*

 

वर्षों से जशपुर के वनांचल क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घरों से दूर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। आर्थिक मजबूरियों और दूरी के कारण कई बार प्रतिभावान छात्र, विशेषकर बालिकाएं, आगे की पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाती थीं।

 

* करडेगा और फरसाबहार में शासकीय कॉलेजों की शुरुआत*

 

करडेगा और फरसाबहार में शासकीय कॉलेजों की शुरुआत से यह तस्वीर बदलने जा रही है। अब विद्यार्थियों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे न केवल बालिकाओं के ड्रॉप-आउट रेट में बड़ी गिरावट आएगी, बल्कि उनकी उच्च शिक्षा में निरंतरता और आत्मनिर्भरता को भी नई शक्ति मिलेगी।

 

*प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित*

 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दोनों ही महाविद्यालयों में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पंजीयन चालू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ज़िला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना 19 सितंबर तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है