Ro no D15139/23

सेवा सेतु केंद्र से महज 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र

 

पथलगांव के जगदीश कुमार को घर के पास मिली त्वरित सरकारी सेवा

ऑनलाइन व्यवस्था से समय और धन की बचत, हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन को जनसुविधा से जोड़ते हुए सरकारी सेवाओं की पहुंच को सरल और त्वरित बनाया जा रहा है। ‘सेवा सेतु आईडी–सरल समाधान’ के माध्यम से नागरिकों को अब विभिन्न शासकीय सेवाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में समय बिताने से राहत मिल रही है।

पथलगांव के जगदीश कुमार को मिली त्वरित सेवा

जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील निवासी श्री जगदीश कुमार को निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पथलगांव स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से उनके आवेदन का समयबद्ध निराकरण किया गया।

11 सितम्बर को आवेदन, तीन दिन में प्रमाण पत्र तैयार

श्री जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने 11 सितम्बर को निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के महज तीन दिवस के भीतर उन्हें निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब वे विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

सुशासन की पहल से आसान हुई नागरिक सेवाएं

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की पहल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सहज और नागरिक-केंद्रित बना रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन की सुविधा मिलने के साथ ही लोगों के समय और आने-जाने के खर्च की भी बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने पर श्री जगदीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन जशपुर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि घर के पास ही आवेदन की सुविधा और कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई है।

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      रायपुर, 15 नवंबर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। लोक…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप