Ro no D15139/23

( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम


अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में 11 से 18 नवंबर तक श्जनजातीय गौरव सप्ताहश् उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 18 नवंबर 2026 को अम्बिकापुर स्थित स्थानीय राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति और उनके गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग अम्बिकापुर डॉ ललित शुक्ला  ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) द्वारा विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आयोजन के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियां कराई जाएंगी।

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व जनजातीय प्रमुखों का होगा सम्मान
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सम्मान समारोह होगा, जिसमें जनजातीय क्रांति के नायकों एवं जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख जनजाति एवं उप-जनजातियों के प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा।

 प्रदर्शनी, क्राफ्ट और व्यंजन मेले का होगा आयोजन
जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन के तहत ऑडिटोरियम में जनजातीय विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अंतर्गत क्राफ्ट, कला, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन और पुस्तक मेले के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

 संगोष्ठी और प्रतियोगिताओं के जरिए दिखेगी प्रतिभा
युवाओं और आमजनों को जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए जनजातीय थीम और विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जनजातीय विषयों पर आधारित फोटोग्राफी और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे जनजातीय जनजीवन को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
इस वृहद आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के स्वाभिमान, उनके समृद्ध इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से आम जनमानस को परिचित कराना है।

 
छठ महापर्व से पहले चमके अंबिकापुर के घाट, नगर निगम ने चलाया मेगा स्वच्छता अभियान


अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम अंबिकापुर ने शहर के सभी प्रमुख तालाबों एवं छठ घाटों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर निगम की स्वच्छता टीम ने सुबह से ही शहर के 9 प्रमुख घाटों में सफाई कार्य शुरू कर दिया।

अभियान के तहत महामाया तालाब, शिवधारी तालाब, बिशुनपुर तालाब, शंकर घाट, पैलेस घाट, जेल तालाब, मरीन ड्राइव, गांधीनगर तालाब एवं संत हरकेवल तालाब में युद्धस्तर पर सफाई एवं कचरा उठाव का कार्य किया गया।

घाटों से हटाया गया टनों कचरा
अभियान के दौरान तालाबों के किनारों पर जमा प्लास्टिक, पॉलीथीन, पूजा सामग्री का बचा कचरा, घास-फूस एवं गंदगी को हटाकर कचरे का उठाव किया गया। घाटों की सीढ़ियों की धुलाई की गई, तालाबों के आसपास झाड़ियों की कटाई की गई और सफाई के बाद चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया गया।

नगर निगम द्वारा छठ पूजा स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हो रही पूरी तैयारी
निगम अधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु अस्ताचलगामी एवं उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थाई शौचालय, चेंजिंग रूम एवं कचरा पात्र की व्यवस्था भी की जा रही है।

घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैले, इसके लिए निगम द्वारा अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। छठ के दौरान भी नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। साथ ही तालाबों में पानी की शुद्धता एवं सुरक्षा को लेकर भी निगम सजग है।

निगम की अपील – घाटों को रखें स्वच्छ
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे छठ घाटों एवं तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का उपयोग न करें, पूजा सामग्री को तालाब में न डालें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है। नगर निगम का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुंदर घाट मिले, ताकि वे श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

  • Related Posts

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रहा आर्थिक संबल

    बच्चों के पालन-पोषण और जरूरतों को पूरा करने में मिली सहायता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार जनजाति गौरव दिवस विशेष द्य सशक्त नारी समृद्ध छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप