Ro no D15139/23

दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन हेतु आवेदन आमंत्रित

एक दंपति में एक दिव्यांग होने पर 50 हजार, दोनो दिव्यांग होने पर दिया जाएगा 01 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ समाज कल्याण विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित है। विवाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए विवाह के 6 माह के अन्दर आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है ।
जिसमें एक दंपति को 50 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि एवं दोनो दंपति दिव्यांग है तो 01 लाख रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु आवश्यक पात्रता निर्धारित किया गया है। जिसमें  40 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता हो, जो छ0ग0 का निवासी हो, 8 वर्ष से 45 वर्ष की मध्य आयु वर्ग महिला एवं 21 वर्ष से 45 वर्ष की मध्य आयु वर्ग के पुरुष तथा आया दाता की श्रेणी का न हो पात्र होगें। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन हेतु आवेदन जनपद पंचायत या समाज कल्याण जशपुर में प्रस्तुत कर सकते है।
अधिक जानकारी हेतु समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर कक्ष क्रमांक 20 जिला पंचायत में या मोबाईल नम्बर 9144732353 एवं हेल्पलाइन नम्बर 155326 पर संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा

     महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में विभिन्न जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का हुआ आयोजन अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान ग्राम बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    जगदलपुर, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बस्तर विकासखंड के ग्राम बड़े अलनार में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला