Ro no D15139/23

बैंकिंग सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक सरलता से पहुंचाएं रू कलेक्टर रोहित व्यास

सेवा संकल्प शिविरों में बैंक मेला लगाकर मुद्रा लोन सहित अन्य ऋण योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश

जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि जमा करने एवं भुगतान से जुड़ी व्यवहारिक दिक्कतों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि किसानों, स्व-सहायता समूहों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिलना चाहिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों से हितग्राहियों के प्रति उदार एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए बैंकिंग से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
सेवा संकल्प शिविरों में लगेगा बैंक मेला
कलेक्टर श्री व्यास ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में बैंक मेला में मुद्रा लोन सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों को ऋण से जोड़ने तथा वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने मुद्रा लोन के तहत वीमेन एंटरप्राइजेज प्लेटफॉर्म में जशपुर जिले के राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अधिकारियों की सराहना की और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बिहान समूहों के बैंक लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश
 कलेक्टर ने बिहान स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा मुद्रा योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में उदारता बरतने की बात कही, ताकि समूहों को गैर-शासकीय माध्यमों से लिए जाने वाले ऋण के संभावित आर्थिक दबाव से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी हितग्राही का ऋण आवेदन अस्वीकृत किया जाता है तो उसे अस्वीकृति का उचित कारण बताने के साथ ही आवेदन में आवश्यक सुधार अथवा समाधान के उपायों की जानकारी दें।
कृषि क्षेत्र में ऋण उपलब्धता बढ़ाने पर जोर
कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर जिला शामिल है। योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, भंडारण एवं सिंचाई अधोसंरचना को मजबूत करना तथा किसानों की आजीविका और आय में सुधार करना है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत पात्र किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को संतुलित रखते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
शासकीय ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना सहित अन्य शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद हितग्राहियों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से सीएसआर मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में करने की अपील की। बैठक में लीड बैंक मैनेजर श्री राकेश तिवारी, सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड श्री प्रेम प्रकाश सिंह सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर