
जगदलपुर, 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बस्तर विकासखंड के ग्राम बड़े अलनार में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अंचलों में हरियाली के विस्तार के उद्देश्य से कुल 300 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, जनपद सदस्य श्री गौरव कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य श्री रायधर दीवान तथा स्थानीय सरपंच श्रीमती मंगली बाई, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता वर्मा उपस्थित रहीं।








