Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा

 महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में विभिन्न जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय में विभिन्न जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोगी सुरक्षा, हाथों की स्वच्छता एवं संक्रमण की रोकथाम के प्रति चिकित्सकीय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. सी. आर्या एवं समस्त विभागाध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, अस्पताल सलाहकार, डायटीशियन एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही रोगी सुरक्षा एवं संक्रमण नियंत्रण में हाथों की स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा रोगी सुरक्षा की शपथ (च्ंजपमदज ैंमिजल च्समकहम) भी ली गई। वहीं माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हाथों की स्वच्छता का पालन नहीं करने से होने वाले संक्रमण एवं बीमारियों के प्रसार के संबंध में प्रभावी संदेश दिया गया। इसी क्रम में डॉ. श्रेया तिवारी पीजी द्वितीय वर्ष द्वारा हाथों की स्वच्छता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया एवं संक्रमण की रोकथाम में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ैन्ड।छ.ज्ञ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर हाथों की स्वच्छता के महत्व, हाथ न धोने से बीमारियों के फैलाव तथा उचित तरीके से हाथ धोने के संबंध में जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा हाथ धोने की शपथ ली गई। तत्पश्चात आभार प्रदर्शन  के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही समय पर और सही तरीके से हाथों की स्वच्छता का पालन संक्रमण की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  • Related Posts

    खेल संघों के साथ समन्वय से खिलाड़ियों को मिलेंगे ज्यादा मंच, खेल गतिविधियों में तेजी के निर्देश

    *खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगे अवसर, खेल संघों से बेहतर संवाद और समन्वय पर खेल विभाग का फोकस*   *खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक ने विभागीय अधिकारियों और खेल…

    Read more

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    *सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर*   रायपुर,17 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला