Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी

आमजनों तक पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रायपुर,17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएगा।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सेवा संकल्प रथ के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी विकासखंड स्तर से गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं को समझ सकें और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ लोगों को शासन की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला