Ro no D15139/23

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ

10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद

 

रायपुर,17 सितम्बर 2026/

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज विधिवत मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया, जहां 10 हजार से अधिक आटे के दीपों के प्रवाह और परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीयों से पूरा तालाब जगमगा उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर योजनाओं के लाभार्थियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाला यह अभियान जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज के गांवों, शासकीय कार्यालयों और धार्मिक स्थलों तक विस्तारित है। इसके तहत जिले के 49 अमृत सरोवरों, 36 मंदिरों और 25 चयनित गांवों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य तय किया गया, जिसमें ग्राम टिमरलगा स्थित मां नाथलदाई मंदिर और केडार क्षेत्र में 2100-2100 दीप जलाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने भी अपने घरों को दीयों से सजाया। आगामी एक माह में ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसे अनेक जन-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के पहले ही दिन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर नागरिकों ने सेवा की मिसाल पेश की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय और पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक इस बात के साक्षी बने कि विकास और सुशासन की यह यात्रा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक संकल्प की मिसाल है।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला