Ro no D15139/23

दिव्यांगता बाधा को पार कर स्वरोजगार से देवेंद्र ने संवारी जिंदगी

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*दिव्यांगता बाधा को पार कर स्वरोजगार से देवेंद्र ने संवारी जिंदगी*

 

*दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना से मिला 1.80 लाख रुपए का ऋण, किराना दुकान शुरू कर बने आत्मनिर्भर*

 

रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। दुर्ग जिला मुख्यालय के कैलाशबाड़ी निवासी श्री देवेंद्र कुमार यादव ने दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना का लाभ लेकर किराना दुकान शुरू की और अब अपने परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं।

 

देवेंद्र कुमार यादव ने कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। वे 60 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांगता से प्रभावित हैं। दिव्यांगता के कारण जीवन में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया। स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की उनकी इच्छा को शासन की योजना से नई राह मिली।

 

जिला कार्यालय समाज कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें 1.80 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान व्यवसाय शुरू किया।

किराना दुकान शुरू होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। व्यवसाय से होने वाली आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं तथा ऋण की मासिक किस्तों का भी नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं। समय पर ऋण की अदायगी कर वे आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। देवेंद्र कुमार यादव कहते है कि दिव्यांगता जीवन में चुनौती जरूर है, लेकिन हौसले और सही अवसर के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अन्य दिव्यांगजनों से भी अपील की कि वे दिव्यांगता से हतोत्साहित न हों और शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को संवारें। शासन की योजना से मिला आर्थिक संबल देवेंद्र के लिए केवल ऋण नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर साबित हुआ है।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला